Thursday, 12 May 2022

मायावती ने 30 दिन में बदल दिए थे 305 अफसर,एक का तो 6 दिन में 5 बार किया ट्रांसफर

 राजनीति के किरदार और किस्से-7:मायावती ने 30 दिन में बदल दिए थे 305 अफसर, एक का तो 6 दिन में 5 बार किया ट्रांसफर

11 मई 2022 को योगी सरकार ने 1987 बैच के IPS डीजीपी मुकुल गोयल का ट्रांसफर सिविल सिक्योरिटी के डीजी के तौर पर कर दिया। कारण बताया कि मुकुल विभागीय कार्यों में रुचि नहीं ले रहे थे। यूपी में यह पहला मामला नहीं है। पहले की सपा और बसपा सरकार में भी ऐसे कारण बताकर ट्रांसफर किए गए। राजनीति के किरदार और किस्से की इस सीरीज में आज मायावती शासन के वक्त हुए तबादलों की कहानी बताएंगे। जब एक-एक अधिकारियों का 6 दिन में 5 बार ट्रांसफर हो गया था। चलिए, खबर आगे पढ़ने से पहले पोल में शामिल होकर अपनी राय दे सकते हैं।



सख्त प्रशासक की थी पहचान

जनता के बीच मायावती की पहचान सख्त छवि वाले प्रशासक की रही है। शिकायत पर सुनवाई से पहले वह ट्रांसफर कर देने पर भरोसा करती थीं। मायावती अपनी आत्मकथा 'मेरे संघर्षमय जीवन का सफरनामा' में अधिकारियों के ट्रांसफर के पीछे बेहतर कानून व्यवस्था और जीरो भ्रष्टाचार की बात लिखती हैं। लेकिन उनकी जीवनी लिखने वाले अजय बोस बहनजी किताब में उनसे अलग लिखते हैं। पहले बात उनके किए गए ट्रांसफर की करते हैं।

1 महीने में 305 IAS अधिकारियों की जगह बदल दी

मायावती चार बार मुख्यमंत्री रहीं। पहली बार जून 1995 से अक्टूबर 1995 तक। दूसरी बार मार्च 1997 से सितंबर 1997 तक। तीसरी बार मई 2002 से अगस्त 2003 तक और चौथी बार मई 2007 से मार्च 2012 तक। हम उनके पहले तीन कार्यकाल की बात करेंगे। जब वह सत्ता पर बहुत कम-कम वक्त के लिए रही लेकिन फैसले बहुत तेजी से लिया।

10 जून 2002 को आउटलुक पत्रिका ने तबादलों को लेकर एक रिपोर्ट छापी। बताया कि 1995 में जब वह मुख्यमंत्री बनी तो 4 महीने के कार्यकाल में 386 अफसरों का तबादला कर दिया। 1997 में 6 महीने के लिए सीएम बनी तब 470 बड़े अफसरों का ट्रांसफर कर दिया। 2002 में जब वह तीसरी बार मुख्यमंत्री बनी तो महज 30 दिन के अंदर 305 अफसरों का ट्रांसफर कर दिया। इसमें 85 IAS अधिकारी और 50 IPS अधिकारी थे।

2002 में जब वह मुख्यमंत्री बनी तो 30 दिन के अंदर 305 अफसरों का ट्रांसफर कर दिया था।

2002 में जब वह मुख्यमंत्री बनी तो 30 दिन के अंदर 305 अफसरों का ट्रांसफर कर दिया था।

एक अधिकारी को 6 दिन में पांच बार ट्रांसफर कर दिया

एन.आर श्रीवास्तव एंटी करप्शन डिपार्टमेंट में डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस के पद पर थे। मायावती ने उनका ट्रांसफर खुफिया विभाग के DIG पद पर कर दिया। एक दिन भी नहीं बीता उन्हें रेलवे पुलिस में बतौर DIG पद लेने का आदेश दिया गया। वे सीट पर बैठे ही थे कि उन्हें आदेश तुरंत चित्रकूट के DIG पोस्ट पर बैठने का आदेश दिया गया। वे अभी शहर पहुंचे भी नहीं थे कि खबर मिली, आप दोबारा रेलवे पुलिस के DIG पद पर वापस आ जाइए। छह दिन में पांच बार बदली हुई।

रामकुमार राम को 6 दिन में चार जगह भेजा

2002 में पुलिस महानिरीक्षक रामलाल राम थे। उन्हें पीएसी के आईजी प्रोविंशियर आर्म्ड कॉन्सटैबिलरी पद पर गोरखपुर भेज दिया। वह गोरखपुर पहुंचे। पद लेने से पहले ही खबर आई कि उन्हें पॉवर कॉर्पोरेशन के IG पद पर भेज दिया गया है। पद लेने के लिए लखनऊ पहुंचे तो उन्हें पता चला कि उनका अभी-अभी ट्रांसफर IG लखनऊ पद पर कर दिया गया। छह दिन में 4 बार तबादला।

रामकुमार भ्रष्टाचार के आरोपी फिर भी दिया चार मंत्रालय

रामकुमार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप थे। बीजेपी सरकार ने उन्हें जबरदस्ती रिटायर कर दिया था लेकिन कोर्ट जाकर उन्होंने इसपर रोक लगवा लिया। मायावती सीएम बनी तो रामकुमार को महिला कल्याण, लघु सिंचाई, बाल विकास और ग्रामीण अभियांत्रिक सेवा का मुख्य सचिव बना दिया। इसके बाद उन्हें मौलिक शिक्षा विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई जिसका बजट 1500 करोड़ था।

ट्रांसफर-पोस्टिंग में भाई-भतीजावाद का आरोप

मायावती की जीवनगाथा 'बहनजी' में अजय बोस लिखते हैं, मायावती के मुख्यमंत्री पद पर रहने के दौरान उनके खिलाफ अंतरंग मित्रताएं करने, भाई-भतीजावाद करने और जाति-पक्षपात करने के आरोप लगे। मायावती ने प्रशासन की गर्दन दबोच कर उसके साथ मनमानी की। वरिष्ठता को अक्सर दरकिनार किया।

अजय बोस कहते हैं मायावती ने प्रशासन की गर्दन पकड़कर उसके साथ मनमानी की।

अजय बोस कहते हैं मायावती ने प्रशासन की गर्दन पकड़कर उसके साथ मनमानी की।

'फौलादी महिला बनाम तबादला रानी' चैप्टर में बोस लिखते हैं, "मायावती सरकारी नौकरियों के नियमों में एक नया परिवर्तन करने के बारे में विचार कर रही थी। बदलाव के अनुसार जिला मजिस्ट्रेटों और पुलिस सुपरिंटेंडेंट के गोपनीय रिकॉर्ड, जैसी कि सामान्य पद्धति थी उन अफसरों के बजाय जिनके मातहत वे लो

No comments:

Post a Comment

Erectafil CBD Gummies - Is It 100% Efficient and Confirmed Method?

  ➢ Thing Name - Erectafil CBD Gummies ➢  Class — Male Update ➢  Results - 1-2 Months ➢  Chief Benefits - Further created Circulation system...